प्रिया बालियान: भोलापन अनलिमिटिड (प्रथम पुरस्कार विजेता )
प्रिया को उसके घर स्कूल
, आस पड़ोस में सभी बहुत प्यार करते हैं, करें भी क्यूँ नही प्रिया है ही इतनी नेकदिल और हमेशा हंसने वाली लड़की... प्रिया को पेंटिंग करना अच्छा लगता है, पर बेडमिन्टन तो उसकी जान है । प्रिया अभी बस नौवीं कक्षा में ही पढ़ रही है, पर उसके सपने उसके भोलेपन की ही तरह अनलिमिटिड हैं। प्रिया को गणित, अंग्रेजी और प्राणिविज्ञान पसंद है । और बड़े होकर प्रिया सिविल सर्वेंट बनना चाहती है . हम कामना करते हैं की वो जीवन में अपना एक अलग मुकाम हासिल करें . आमीन ...
हिमानी : एक बहुमुखी व्यक्तितत्व (द्वितीय पुरस्कार विजेता )
हिमानी की खासियत क्या है ? अब एक हो तो बताऊँ .... वो बहुत सुंदर सुंदर पेंटिंग्स बनाती है, वो
म्यूजिक कंपोज कर लेती है, वो कविता भी लिखती है और गाने भी, उसे निबंध लिखने में मजा आता है और भाषण देने में भी। वो डांस भी कर लेती है और चेस भी खेल लेती है । और कहाँ तक गिनाऊँ , पर ये सब अलग , वो पढने में भी बहुत अच्छी है । उसके सपने भी बहुत बड़े और बहुत अच्छे हैं। उसे इस देश की सेवा करनी है और आई० ए० एस० या आई० पी० एस० ही बनना है । हम दुआ करते हैं की उसका ये सपना जरुर पूरा हो...
हिमानी की खासियत क्या है ? अब एक हो तो बताऊँ .... वो बहुत सुंदर सुंदर पेंटिंग्स बनाती है, वो
सपना गोयल : मैं बनूँगी चार्टर्ड अकाउंटएंट ( तृतीय पुरस्कार विजेता )
सपना का सपना है चार्टर्ड अकाउंटएंट बनने का । ग्यारहवी कक्षा में पढ़ रही सपना को गणित के सवाल निकालने में बहुत मजा आता है । आश्चर्यजनक! पर और बच्चों की
उनके घर की एक खास बात.... दिल थम कर सुनियेगा..... उनके घर में पिछले ४ सालों से कोई भी टेलीविजन नहीं देखता है। सपना के माता पिता को साधुवाद की अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की खातिर उन्होंने इतना बड़ा त्याग किया है। वैसे भी इस बुद्धू बक्से से जितना दूर रहा जाए उतना अच्छा....
सपना को उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं...
No comments:
Post a Comment