Monday, August 10, 2009

हरियाली 2009 : हो गई है शुरुआत







और हरियाली 2009 व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो गया। हालाँकि समय के अभाव के कारण एक तो हम ही अपने शहर के सभी स्कूलों को आमंत्रित नहीं कर पाये, तो कही कुछ स्कूलों में रक्षाबंधन और फ़िर दूसरा शनिवार होने के कारण बच्चों को सूचना नहीं दी जा सकी , तो कुछ स्कूलों में टर्म एग्जाम्स के कारण वें हरियाली 2009 में भाग नहीं ले पाए। परन्तु इन सब दिक्कतों के बावजूद बडौत शहर के 15 स्कूलों के 30 बच्चों (हर स्कूल से केवल दो, प्रतियोगिता के नियमानुसार ) ने प्रतियोगिता में भाग लिया ,यही अपने आप में अच्छी बात है। विद्या सागर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती नीरज लता जी का हम हार्दिक धन्यवाद देते हैं
जिनके

सहयोग से प्रतियोगिता इतने अच्छे तरीके से संपन्न हो पाई , और साथ में उन सभी स्कूलों का जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। धन्यवाद के पात्र हैं वें सभी साथी भी जिन्होंने अपना अमूल्य समय दिया। और अंततः सभी छात्रों का धन्यवाद जिन्होंने अपनी पेंटिंग्स में दिखाया की वो जानते हैं धरती क्या कष्ट झेल रही है , जिस बात को हम उन्हें समझाना चाहते थे वो उन्होंने समझ ली , इसके लिया उनका धन्यवाद।
और एक सवाल हम सभी के लिए :- हम इन बच्चों को कैसा भविष्य देना चाहेंगे?
इस सवाल का जवाब ढूँढते रहिये , हम फ़िर लौटेंगे हरियाली 2010 के साथ। नमस्कार.......

1 comment: