पिछले ४ सालों से हम वृक्षारोपण के कार्यों में संलग्न हैं। परन्तु इसे आप साधनों का अभाव कहें या हमारी लापरवाही की हमने अपने किए कामों का कोई विस्तृत लेखा जोखा तैयार नहीं किया। वैसे इसके पीछे हमारी यह भावना भी काम कर रही थी कि हमें प्रचार से बचना चाहिए, क्यूंकि हम जो भी कर रहे हैं, वह समाज के प्रति हमारा दायित्व है न कि हमारा समाज पर एहसान। पर आज फ़िर ये प्रचार जैसा काम क्यूँ?
दरअसल हमने महसूस किया कि सिर्फ़ हमारे जागने से कुछ नहीं होने वाला, जरुरत पूरे समाज को जगाने कि है। इसलिए हम इस वर्ष से "hariyali" वार्षिक inter school painting competition आयोजित करने जा रहे हैं. इस प्रतियोगिता में किसी भी आयु और वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं. प्रत्येक स्कूल से दो विद्यार्थी ही भाग लेंगे. विजेता स्कूल को एक चल वैजयंती एवं विजेता विद्यार्थी को १००० रुपयें का पुरस्कार दिया जाएगा. चल वैजयंती प्रति वर्ष विजेता विद्यालय को स्थानांतरित होती रहेगी.
प्रतियोगिता निशुल्क है. पेंटिंग का विषय ,जो पर्यावरण से सम्बंधित होगा , एक सप्ताह पूर्व बताया जाएगा एवं प्रतियोगियों को तीन घंटे के समय अंतराल में पेंटिंग तैयार करनी होगी। किसी भी प्रकार के रंगों एवं विधि का प्रयोग किया जा सकता है. शीट ग्रीन ग्रुप द्वारा मुहैय्या करायी जायेगी, परन्तु प्रतियोगियों को अपने रंग एवं पैड तथा अन्य आवश्यक उपकरण स्वयं लाने होंगे। प्रतियोगिता का परिणाम स्वंतंत्रता दिवस के दिन घोषित किया जाएगा।
किसी भी जानकारी के लिए नीचे लिखे नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:-
09758216316 ,09897475872

No comments:
Post a Comment