अपने विगत वर्षों के अनुभव से हमने यह सीखा है कि वृक्ष लगा देने भर से हमारे कर्तव्यों की इतिश्री नहीं हो जाती. हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि हम जितने भी वृक्ष लगाएं, उनमें से कम से कम ९० फ़ीसदी जीवंत रह पाएं. इसके लिए वृक्षों की सुरक्षा तथा देखभाल पर ध्यान देना जरुरी है. अतः हमने तय किया है कि भले ही हम कुछ कम वृक्ष लगा पाएं पर, हम उनकी उचित देख रेख का पूरा ध्यान रखेंगे.
आगामी १४ तारीख को हम जिवाना गुलियान स्थित एक विद्यालय में वृक्षारोपण करेंगे. उससे सम्बंधित सचित्र विवरण १५ अगस्त की रात्रि तक उपलब्ध हो जायेगा. तो चले, हरियाली फ़ैलाने...
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment